इन 8 चीजों को एक रात भिगोकर खाने के फायदें || Benefits of eating these eight things after soaking them overnight ||
यदि सुबह -सुबह आप भी इन आठ चीजों को भिंगोकर रोजाना खाते हो तो आपलोगों को भी अवश्य फायदे मिलेंगे । आइए जानते हैं उन आठ चीजों के बारे में उनमें क्या - क्या पाया जाता है और उनसे हमारे हमारे शरीर को क्या - क्या लाभ है ?
भिगोए हुए और अंकुरित खाद्य पदार्थों में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए अंकुरित खाद्य पदार्थों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में (यहां बताई गई चीजों को कम से कम एक रात - तक भिगोकर रखना जरूरी है।)
1. मेथीदाना :
इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। ये महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करते हैं।
2. खसखस :
ये फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है।
3. अलसी :
ओमेगा-3 फैटी एसिड का अलसी या फ्लैक्स सीड्स एकमात्र शाकाहारी सोर्स माने जाते हैं। फ्लैक्स सीड्स न्यूरो-डिजनरेटिव बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखते हैं।
4. मुनक्का :
इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।
5. खड़े मूंग :
यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है। इसका नियमित सेवन कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से हाई बीपी के मरीजों को भी इसे रेगुलर खाने की सलाह दी जाती है।
6. काले चने :
अंकुरित काले चनों में फाइबर्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इनमें प्रोटीन भी भरपूर होते हैं जो मसल्स बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन थकान भी दूर करता है।
7. बादाम :
इसमें मैग्नीशियम होता है और यह हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।, अध्ययनों में बताया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।
8. किशमिश :
किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए एक रात पहले भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। इसमें आयरन भी होता है। इसलिए इसका नियमित सेवन एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
Comments
Post a Comment